बंदूक की नोक पर किसान के घर के डाली डकैती

फरीदाबाद (शुची आर्या): फरीदाबाद के करनेरा गांव में छह हथियार बंद बदमाश किसान परिवार को बंधक बनाकर जेवरात व डेढ़ लाख रुपये ले गए । आरोपियों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की। क्राइम ब्रांच की तीन टीमें मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ऐसे युवकों को तलाश कर रही है जो कुछ दिन पहले किसान के घर काम मांगने आए थे। इसके अलावा घर की नौकरानी पर भी पुलिस को शक है।

काम की तलाश में आए थे डकैत
पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले ही कुछ युवक उनके घर काम मांगने आए थे। वारदात में शामिल दो युवकों की कद-काठी उनके जैसी ही थी। इसके अलावा नौकरानी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

वारदात में नौकरानी के शामिल होने की आशंका
वारदात के दौरान नौकरानी किसी से फोन पर बात कर रही थी और आरोपियों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट की, लेकिन उसको हाथ तक नहीं लगाया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की दो टीमें शहर से बाहर छापेमारी कर रही हैं।

▪️ करनेरा गांव निवासी नवीन त्यागी ने पुलिस को बताया कि वारदात शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे हुई थी। उस समय एक कमरे में उनकी बेटी पुर्वांशी पढ़ रही थी। जबकि दूसरे कमरे में उनकी पत्नी पूजा, दूसरी बेटी निहारिका और बेटा पारस सो रहे थे, वहीं तीसरे कमरे में वह मां के साथ सो रहे थे। जबकि घर में काम करने वाली सहायिका भावना बरामदे में सो रही थी, तभी उनके घर में छह नकाब पोश बदमाश हथियार लेकर घुस आए।
पूर्वांशी के कमरे में जाकर एक आरोपी ने उसकी आंख के पास चाकू लगाया और चिल्लाने पर आंख निकलने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने पिस्तौल की बट व मुक्के से उसके के चेहरे पर वार किया जिसके कारण पुर्वांशी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बेटी की चीख सुनकर सो रहे सभी सदस्यों की नींद खुल गई और वह बेटी के कमरे की ओर दौड़े। तभी दो बदमाशों ने उनको व उनकी मां को चाकू की नोक पर कमरे में बंधक बना लिया।

बदमाश करीब 15 तोले सोने, ढाई किलो चांदी के जेवरात व डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान शोर करने पर बदमाशों ने पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *