फरिदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) मौसम की पहले धुंध में ही शहर के केएमपी एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर कार कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार ड्राइवर सहित एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मूलरूप से राजस्थान के जयपुर स्थित गोपालपुरा बाईपास निवासी विशाल और कुम्हारों का मोहल्ला वार्ड नंबर दो निवासी संदीप के रूप में हुई है। हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति हर्ष की शिकायत पर सेक्टर .58 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।
हादसे में घायल हर्ष को मामूली चोट आई हैं। हर्ष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विशाल उनके दोस्त थे। वह विशाल के साथ गाडी चला रहे थे। कार भी विशाल की ही थी। विशाल के कहने पर तीनों रविवार देर रात करीब दो बजे करौली बाबा का दर्शन करने उत्तराखंड जा रहे थे। आरोप है कि एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहा कंटेनर लापरवाही में चल रहा था। कैली गांव मोड़ के पास चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए। इससे उनकी कार पीछे से उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विशाल और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हर्ष के अनुसार उन्हें आँख और शरीर के कई भागों में चोट आई। अन्य वाहन चालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हर्ष को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतक को निकाल कर बीके अस्पताल के शव गृह पहुंचाया। पुलिस आरोपी कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।
