फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : साइबर ठगों ने एक कारोबारी से गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड कराया। इसके बाद फाेन को हैक कर उनके और पिता के अकाउंट से कुल 13 लाख 80 हजार रुपए ठग लिए। कारोबारी की शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक अन्य घटना में ठगों ने क्रेडिट कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का झांसा देकर उनके अकाउंट से कई चरणों में कुल 4 लाख 72 हजार रुपए ठग लिए। साइबर थाना सेंट्रल ने केस दर्ज कर लिया है।ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 82 पुरी प्राणायाम सोसाइटी निवासी व्यक्ति की एनआईटी एक नंबर में प्रिंटिंग प्रेस है।
उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर को समय करीब 11 बजे दोपहर में एक अज्ञात नंबर से वाट्सअप मैसेज आया जिसमें अदानी गैस का कनेक्शन काटने के बारे में लिखा हुआ था। मैसेज देखने के बाद पीड़ित ने संबंधित नंबर पर फोन किया। कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम प्रकाश प्रजापति बताया। पीड़ित ने जब आरोपी से बिल भरने का माध्यम पूछा तो उसने वाट्सएप नंबर पर एक फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने के लिये कहा। इसके बाद UPI के जरिए बिल भरने का सुझाव दिया। फाइल APK फारमेट में थी। कारोबारी ने बताया कि फाइल डाउनलोड करने के बाद ही फोन हैक हो गया। ठगों ने पिता जी और उनके खाते से कई चरणों में कुल 13 लाख 80 हजार रुपए उड़ा लिए।
