एक महीने बाद पूरी होने वाली थी एमबीबीएस की पढ़ाई

टक्कर से ट्रक भी हुआ क्षतिग्रस्त

बढ़खल निवासी समीर की गाड़ी को भी पहुंची हानी

छात्र दक्ष की कार के उड़े परखच्चे

फरीदाबाद (शुची आर्या): सोहना पाली रोड पर देर रात 8 जनवरी को तेज रफ्तार ट्रक से टकराकर एक कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में कार सवार मेडिकल छात्र की मौत हो गई। हादसे के दौरान मृतक छात्र की गाड़ी के सामने एक अन्य कार भी थी। अचानक हुए हादसे में दूसरी कार भी अनियंत्रित हो गई औऱ कई बार पलटी खाने के बाद सडक किनारे जा गिरी।
मृतक की पहचान रेवाड़ी के प्राणपुरा गांव निवासी दक्ष (24) के रूप में हुई है। वह माता-पिता की इकलौती संतान थे औऱ फिलहाल फरीदाबाद के धौज स्थित अल्फ़लाह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में थे। दक्ष की पढ़ाई पूरी होने में मात्र एक महीने का बचा था। दूसरी कार को बड़खल निवासी समीर चला रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक और अन्य वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

दोस्त की गाड़ी से जा रहे थे, ऐसे हुई मौत
मेडिकल छात्र दक्ष बुधवार रात करीब 10 बजे किसी काम से कॉलेज से बल्लभगढ़ की ओर जा रहे थे। उसी समय एक ट्रक बल्लभगढ़ से सोहना की तरफ जा रहा था। पाली अड्डा पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ जहां सामने से आ रही दक्ष की कार ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि दक्ष के आगे बड़खल निवासी समीर की कार भी थी। उन्होंने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाया जिस कारण उनकी कार दूसरी साइड में पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पेट्रोल पंप के पास तीन वाहनों के एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो दक्ष को लहूलुहान हालत में पाया। उन्होंने राहगीरों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों की मदद से उन्हें कार से निकाला। तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को बी.के. अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने दक्ष को मृत घोषित कर दिया। समीर को प्राथमिक उपचार के बाद सफदरगंज रेफर कर दिया गया।
पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *