WhatsApp Image 2025-12-21 at 6.46.51 PM

फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : जिले में इन दिनों शिमला से भी ज्यादा ठंड़ पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकडों के मुताबिक रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। जिसे का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 10 अंक कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह हिमाचल प्रदेश के शिमला में दर्ज अधिकतम 17 डिग्री तापमान से दो अंक नीचे रहा। इससे लोगों को दिनभर कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ।

इसके अलावा रविवार को सुबह के समय छाए घने कोहरे के चलते फरीदाबाद से गुजरने वाली लंबी दूरी की करीब छह ट्रेन निर्धारित समय से करीब छह घंटे की देर से चली। वहीं दूसरे शहर से आने वाली करीब आठ से दस रोडवेज की बस भी दो से तीन घंटे की देर से फरीदाबाद पहुंची। इससे यात्रियों को काफी दिक्क़तों का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड में लोग रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर ट्रेन और बस के इंतजार में बैठे नजर आए।

मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि मौजूदा समय में अधिकतम तापमान सामान्यतः 24 डिग्री सेल्सियस तक रहना चाहिए। उत्तर -पूर्वी हवा के चलने से सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। नतीजा यह है कि मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। रविवार को फरीदाबाद में सामान्य से करीब दस डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जो सामान्य से करीब दो डिग्री कम रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *