मुरैना गजक गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर राख

फरीदाबाद ( अंजलि भारद्वाज ): तिलपत गाँव में प्रसिद्ध बंशी मुरैना वालो के गजक के गोदाम में मंगलवार रात भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि इसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ रातभर जुटी रहीं।
घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम और उत्पादन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
लोगों के अनुसार,आग इतनी तेज़ी से फैली कि कर्मचारी को भी जानकारी नहीं हुई जब बाहर से लोगों ने देखा तो शोर मचाने लगे जिससे आवाज सुनकर अंदर बैठा कर्मचारी बाहर आया और अपनी जान बचाई I तब तक लाखों रुपये की गजक,नमकीन व अन्य कच्चा माल जलकर राख हो गया।
गोदाम के मालिक के अनुसार, आग से करोड़ो रुपयो का नुकसान हुआ है। क्योंकि मुरैना की गजक उद्योग की पहचान पूरे देश में है। हालाँकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फैक्ट्री में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है इस मामले की जाँच अभी जारी है।
