WhatsApp Image 2026-01-01 at 7.20.18 PM

फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : आदर्श नगर थाना टीम ने नकली नोट बनाने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाँव गिदोह जिला मधुरा उत्तर प्रदेश निवासी लक्की (19) डीलर चौक के पास मार्किट में नकली नोट चलाने के मामले में काबू किया, आरोपी से 200 के 5 व 100 के 6 नकली नोट बरामद हुये। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।


लक्की से पूछताछ में सामने आया कि वह मुकेश कालोनी बल्लभगढ़ निवासी योगेश (19) से नकली नोट लेकर आया था। पुलिस ने योगेश को भी अनाज मण्डी बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। योगेश ने पूछताछ में बताया कि उसने असली नोट का प्रिंटर के माध्यम से प्रिंट निकालकर नकली नोटों को बाजार में चलने के लिए लक्की को दिये थे। योगेश से 500 का एक, 100 के 4 नकली नोट व प्रिंटर बरामद हुआ है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *