फरीदाबाद (शुची आर्या): साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्त से करीब 28 लाख 49 हजार रूपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर फर्जी मुनाफे की बाते बताईं। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सेक्टर 37 स्थित अशोका इंक्लेव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया था जिसमें शेयर बाजार में निवेश और मुनाफा कमाने की बात कही थी। उन्होंने दिलचस्पी दिखाई तो उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया गया, जिसमें कई अन्य सदस्य पहले से ही जुड़े हुए थे। ग्रुप के लोग निवेश के जरिए मोटे मुनाफे की फर्जी कहानियां साझा कर रहे थे। लालच में आकर पीड़ित भी निवेश के लिए तैयार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें विभिन्न कंपनियों और बैंक खातों के नाम देकर एक महीने तक पैसे निवेश करवाए।पीड़ित द्वारा मूल राशि और मुनाफा मांगे जाने पर आरोपी और पैसे की मांग करने लगे। यहीं से उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर थाना सेंट्रल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *