WhatsApp Image 2026-01-08 at 6.59.41 PM

फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : अजरौंदा गांव में शराब के नशे में दोस्त की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालारानी, नेपाल दिल बहादुर कुंवर ने सेक्टर-15 A पुलिस चौकी में जानकारी दी कि उसके जानकार राम लाल खत्री का उसके पास फोन आया कि भीम बहादुर (43) वासी अजरौंदा की भीम थापा ने 6 जनवरी को चाकू मार कर हत्या कर दी है। इसके बाद थाना सेंट्रल में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-15A की टीम ने कार्रवाई करते हुए चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी भीम थापा वासी अजरौंदा को काबू किया है। प्रारंम्भिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक और आरोपी भीम थापा दोनों दोस्त थे। 6 जनवरी को रात के समय आऱोपी, मृतक व एक अन्य दोस्त आरोपी के घर पर बैठ कर पार्टी कर रहे थे, इसी दौरान आरोपी व मृतक की आपस में कहासुनी हो गई और आरोपी ने अपने घर से चाकू उठा कर मृतक की छाती पर वार कर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *