ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 87 में लोगों को मिले नवजात के शव

ग्रेटर फरीदाबाद (अंजली भारद्वाज): सेक्टर 87-88 के खाली प्लाट में दो नवजात के शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। कलयुगी मां बाप ने जन्म के तुरंत बाद ही बच्चों को प्लाट में फेंक दिया। सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पंहुची औऱ शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया I
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसपास के कुछ स्थानीय निवासियों ने प्लॉट में संदिग्ध गतिविधि देखी गई। वहां पर उन्हें दो नवजात बच्चों के शव दिखाई दिए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस कि जांच अनुसार शवों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें जन्म के तुरंत बाद यहां लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नवजातों में से एक लड़का और दूसरी लड़की है। जिन्हें एक प्लॉट की झाड़ियों में फेंक दिया था। स्थानीय निवासी धमेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह भारत कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी सेक्टर 88-87 में बाइक रिपेयर की दुकान है। सोमवार शाम वह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान उन्हें इस घटना के बारे में पता लगा I फिलहाल, घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस घटना ने इलाके में भय और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *