WhatsApp Image 2026-01-01 at 6.56.20 PM


फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : नए साल के पहले ही दिन दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर हुए दो अलग-अलग सडक हादसों में एक युवक की मौत हो गई जब्कि चार अन्य घायल हो हो गए। जिसमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पहला हादसा बाटा मेट्रो स्टेशन के सामने गुरुवार तड़के हुए इसमें तेज रफ्तार कार का टायर फट गया और वह कई बार पलटी खाने के बाद हाइवे की ग्रिल को तोडती चली गई। हादसा इतना भयावह था कि गाडी में सवार लोगों के खून के निशान सडक पर दूर तक फैले हुए थे। मृतक युवक के शरीर से मास का कुछ हिस्सा भी सडक पर फैला पड़ा था। घटना में एक युवक की जान चली गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल जवाहर कालोनी निवासी सारांश, लक्ष्य, राघव, तुषार और यथार्थ ने नए साल में वृंदावन जाने की योजना बनाई थी। पांचों गुरुवार तड़के तीन बजे घर से निकल गए। पांचों दोस्तों ने पहले एनआइटी एक स्थित संतों के गुरुद्वारे में मत्था टेका। इसके बाद वह बलेनो कार से वृंदावन के लिए निकल गए। कार को सारांश चला रहा था। लक्ष्य ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था। वहीं राघव, तुषार और यथार्थ पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। नीलम फ्लाइओवर पार करने के बाद जैसे ही कार बाटा मेट्रो स्टेशन के सामने आई तो टायर फट गया, जिसके बाद गाड़ी ग्रिल में टकराई और डिवाइडर पर जाकर पलट गई। इस दौरान गाड़ी का शीशा टूट गया। इससे गाड़ी चलाने वाला सारांश सड़क पर आकर गिरा। सारांश का सडक पर लगा और उसकी मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सीट बेल्ट पहनने के चलते लक्ष्य को हल्की चोटें आई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाकी चारों को गाड़ी से निकाला। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सारांश का शव पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया। पांचों युवक ग्रेजुएशन कर रहे थे। जवाहर कालोनी में ही आसपास रहते थे। पुलिस जांच में जुटी है।

हाइवे की ग्रिल में जा घुसी तेज रफ्तार थार

एक अन्य मामले में तेज रफ्तार थार गाड़ी हाइवे की ग्रिल में जा घुसी। घटना सराय टोल से एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के बीच की है। इसमें एक काले रंग की थार तेज रफ्तार में आकर हाइवे की ग्रिल में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि थार का अगला टायर दूर जाकर गिरा। पिछले साइड़ का एक टायर फट गया और गाडी फुटपाथ पर चढ गई। गाडी के दोनों एयर बैग खुल जाने से थार चालक को ज्यादा चोट नहीं आई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *