फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : दिल्ली के इग्नू से बीबीए की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एनआईटी पांच के एफ ब्लाॅक निवासी एक महिला ने एनआईटी पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी 18 साल की भतीजी करीब 2 साल से मेरे पास रहती है। वह दिल्ली इग्नू से से BBA की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को समय करीब 2.30 बजे घर से कॉलेज के लिए दिल्ली गई थी लेकिन देररात तक वापिस घर नहीं आई है। रात भर उसकी तलाश करते रहे। रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से संपर्क किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। छात्रा के मोबाइल पर संपर्क करने का भी प्रयास किया गया लेकिन फोन बंद बता रहा है। महिला को आशंका है किसी ने उसकी भतीजी का अपहरण कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
