WhatsApp Image 2025-12-15 at 7.07.23 PM

फरिदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर बघोला गांव के समीप धुंध के कारण पिकअप ग्रिल और ऑटो से जा टकराया। इसके बाद कई बाइक भी ऑटो से टकरा गई। हादसे में दर्जनभर लोगों को चोट आईं। आधा दर्जन लोगों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं कोहरे के कारण कोहरे के चलते केएमपी केजीपी एक्सप्रेस वे इंटरचेंज के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हरियाणा पुलिस के होमगार्ड की भी मौत हो गई। मृत होमगार्ड की पहचान दीपक के रूप में हुई है। उन्हें रविवार को चोट लगी थी। उनका इलाज फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।सोमवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *