WhatsApp Image 2026-01-05 at 6.32.18 PM

फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : सेंट्रल गवर्नमेंट का अधिकारी बनकर प्रॉपर्टी डीलर और उनके बेटों को पीटने का मामला सामने आया है।आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर डीलर के ऑफिस में तोड़फोड़ भी की है। हमलावर डीलर के खिलाफ एक केस की जांच करने की बात कहकर उसके आफिस में आया था। वह खुद को आईपीएस अधिकारी भी बता रहा था। पीड़ित की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस कथित सेंट्रल गवर्नमेंट अधिकारी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर 35 अशोका एंक्लेव पार्ट थर्ड सराय निवासी अनिल कुमार मंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका ग्रीन फील्ड कॉलोनी में गोयल एस्टेट एजेंसी के नाम से आफिस है। उन्होंने बताया कि रविवार को उनके दोनों बेटे राहुल और गौरव मंगला आफिस में बैठे थे। दोपहर करीब एक बजे वह भी आफिस पहुंच गए। वहां मनोज नाम का व्यक्ति पहले से ही बैठा हुआ था। मनोज ने कहा कि वह सेंट्रल गवर्नमेंट के अधिकारी हैं। मेरे पास तुम्हारे किसी मामले की इंक्वायरी है। इतना कहने के बाद उसने फोन करके निखिल गर्ग, सागर गर्ग, गोपाल गर्ग, विनोद कुमार गर्ग , राजू गर्ग, संजय गर्ग आदि को आफिस पर बुला लिया। प्रॉपर्टी डीलर ने कहा कि आरोपी मनोज द्वारा फोन पर बुलाए गए लोगों के आते ही सभी ने मिलकर गाली गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। विरोध कराने पर आफिस की की कुर्सियां इधर-उधर फेंकने लगे। आरोप है कि आरोपी मनोज ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह खुद आईपीएस अधिकारी है। चुटकियों में उठवा दूंगा। पीड़ित की शिकायत पर सूरजकुंड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *