सर्वोम बिल्डर की श्री होेम्स सोसाइटी पर उठे सवाल

फरिदाबाद (पूजा भारद्वाज)– सेक्टर 45 स्थित श्री होम्स सोसाइटी में गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक गुमनाम महिला बिल्डिंग के सी ब्लॉक में 8वीं मंजिल पर आ जाती हैं जहाँ पर कोरिडोर में दो बच्चे खेल रहे थे। जब एक बच्चा अपने घर के अंदर चला जाता हैं तब महिला मौके का फायदा उठा कर बच्ची के पास आती हैं। बच्ची के पिता अशिश मिश्रा ने बताया कि मैं अपने घर में ऑफिस का काम कर रहा था और मेरी बेटी रोजाना की तरह कोरिडोर में खेल रही थी तभी एक महिला ऊपर की मंजिल से नीचे आती हैं और मेरी बेटी कव्या मिश्रा को टॉफी का लालच देकर बहलाने की कोशिश करती हैं ।
जिसके बाद मेरी बेटी डर गई और भाग कर उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया। तभी महिला बच्ची से बोलती हैं कि बेटा दरवाजा क्यों बंद कर रही हो मैं टॉफी देने आई हुँ और महिला दरवाजा खोलने की कोशिश करती हैं जिससे डर के बच्ची ने दरवाजे को डबल लॉक कर दिया और भाग कर दुसरे कमरे में चली जाती हैं 10 से 15 मिनट के बाद जब वह फिर से देखने आती हैं तब भी महिला बच्ची का इंतजार करते हुए सीढियों पर ही बैठी थी।
जब बच्ची की माँ अपने ऑफिस से घर लौटा तब बच्ची ने रोते हुए अपनी माँ को बताया कि एक महिला जिसका चेहरा पूरी तरह से रुपट्टे से ढका हुआ था वह टॉफी देकर मुझे अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी । जिसके बाद परिवार और सोसाइटी के लोग बिल्डिंग के सुरक्षा कार्मियों के पास गए और सीसीटीवी दिखाने के लिए बोला तब पता लगा कि सोसाइटी के केमरा काम नहीं करते हैं।
जब गार्ड से पूछा गया कि सोसाइटी में आज सुबह से कौन कौन आया हैं उनकी एंट्री दिखाओ तो उसमे देखा गया कि दिन की मात्र 12 एंट्री हैं और उसमे किसी भी महिला के बारे मे कोई जानकारी नहीं थी जिसकी वजह से सोसाइटी की सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हैं।
