5


फरीदाबाद, 09 अगस्त (नवोदय टाइम्स) : छांयसा थाना क्षेत्र में मोठूका का नगला रोड के पास श्मशान में दफन नवजात शिशु के शव को कुत्ते खोदकर बाहर निकाल लाए और सड़क पर छोड़ दिया। सड़क पर शव पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।


थाना प्रभारी गोपाल दास के अनुसार पुलिस को रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज के पास दीवार से करीब 10 मीटर की दूरी पर एक नवजात का शव पड़ा है। जांच में पता चला कि शव मोठूका का नगला रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित श्मशान में दफन किया गया था।

पुलिस के अनुसार शव करीब एक से दो महीने पुराना प्रतीत हो रहा है और काफी समय बीतने के कारण उसका अधिकांश हिस्सा कंकाल में बदल चुका था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुत्तों ने मिट्टी खोदकर शव को बाहर निकाला और खींचकर सड़क तक ले आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार कई बार जन्म के समय या बीमारी के कारण नवजात की मौत होने पर शव को श्मशान घाट में दफना दिया जाता है। पोस्टमार्टम के बाद शव को दोबारा दफनाया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *