फरीदाबाद (अंजली भारद्वाज): साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी भेजकर उसके बैंक खाते से 2,09,698 रुपये उड़ा लिए।

पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने किसी को भी ओटीपी नहीं बताया इसके बावजूद उनके खाते से बड़ी राशि निकाली गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक डिटेल या पिन नंबर न साझा करें।

साइबर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार के फर्जीवाड़े से बचने के लिए सतर्कता बरतनी चाहिए। बैंक कभी भी व्यक्तिगत जानकारी फोन पर नहीं मांगते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *