फरीदाबाद,( न्यूज अड्डा ): क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी रवि (36) को गिरफ्तार किया है। टीम ने जिला इटावा उत्तर प्रदेश निवासी रवि को देशी कट्टा सहित सेक्टर 31 फरीदाबाद से धर दबोचा। रवि के खिलाफ थाना सेक्टर-31 में आर्मस एक्ट के तेहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 4000/-रू में देशी कट्टा ओल्ड फरीदाबाद से खरीद कर लाया था। आरोपी से गहनता से पूछताछ में 2 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी पर पूर्व में 30 मामलें चोरी व आर्म्स के दर्ज हैं। वह 5 महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। आरोपी को न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
