WhatsApp Image 2025-12-15 at 4.49.45 PM

फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने गोदाम से इलैक्ट्रानिक्स का सामान चोरी करने के मामले में दो महिला आरोपितयो को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-23A, निवासी कमलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके सरूरपुर स्थित गोदाम से CNC मशीनों की मोटर और इलैक्ट्रानिक्स सामान चुराकर ले गया। थाना मुजेसर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की। क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिलाओं ने पहले गिरफ्तार आरोपी सोनू के साथ मिलकर गोदाम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिला सोनू के साथ ऑटो में बैठकर आई और गोदाम से इलैक्ट्रोनिक्स का सामान चोरी किया। महिला आरोपियों से दो पानी की मोटर व 39,000 बरामद किए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *