WhatsApp Image 2025-12-22 at 6.35.39 PM

फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : सेक्टर 79 में डीजे पर नाचते नाचते एक 25 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक सेक्टर 79 स्थित डी मार्ट में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी कर रहा था। मृतक की पहचान मूल रूप से मथुरा के माट निवासी देवकीनंदन (25) के रूप में हुई है। वह फिलहाल मुझेडी में किराए के मकान में रह रहा था। मृतक के अलावा परिवार में उसके माता पिता के अलावा पांच बहन और चार भाई और हैं। परिजनों ने बताया कि देवकीनंदन की अभी शादी नहीं हुई थी वह यहां सेक्टर 79 स्थित डी मार्ट शाॅपिंग माल में काम करता था।

परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। उन्हें सूचना भी काफी देर से दी गई। इस मामले का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें देवकी नंदन अपने एक दोस्त के साथ फ्लोर पर डांस कर रहा है। उसने अपने एक तीसरे दोस्त को मोबाइल दिया और डांस का वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा। कुछ देर नाचने के बाद देवकीनंदन अचानक से फ्लोर पर गिर गया और वापस नहीं उठा। आसपास खडे दोस्तों को शुरू में लगा कि वह नाटक कर रहा है,लेकिन जब वह आवाज देने पर भी नहीं उठा तो कर्मचारी उसे पास के अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 25 दिसंबर को डी मार्ट में क्रिसमस का कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। देवकी नंदन उसी के डांस की तैयारी कर रहा था। थाना बीपीटीपी प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है सीसीटीवी में युवक खुद से गिरता दिखाई दे रहा है। प्रथम द्ष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। परिवार की अनुमति के बाद मंगलवार को डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *