WhatsApp Image 2025-12-22 at 6.44.53 PM

फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम ने ठगी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 786 सीरीज के नोट को अधिक कीमत पर खरीदने का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठते थे। इसमें टीम ने वीडियो बनाने व खाता ऑपरेट करने वाले आशिफ (25) व आलम (18) को गिरफ्तार किया है। गांव सीही निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया जुलाई माह में वह यू-टयुब पर रील देख रहा था, तभी उसे 786 सीरीज के नोट खरीदने के बारे में विज्ञापन देखा। शिकायतकर्ता ने दिये गये नंबर पर कॉल किया और ठगों के बताये अनुसार नोटो की फोटो खींचकर उनके पास भेजी।

ठगों ने बताया कि पाँच नोटों के बदले 34,21,000 रूपये दिये जायेंगे, लेकिन पहले रजिस्ट्रेशन के लिए 1550 रुपये भेजने पडेंगे। इसके बाद शिकायतकर्ता से सरकारी फीस के नाम पर 12,499 रुपये और लिये गये। ऐसे बातों में फंसाकर ठगों ने उससे 1,20,548 रुपये ठग लिये। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने भरतपुर राजस्थान निवासी कार्रवाई करते हुए आशिफ (25) व आलम (18) को फिरोजपुर झिरका से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी भाई है व दोनों ने 786 सीरीज के करेंसी नोट को अधिक कीमत पर खरीदने का वीडियो बनाया था, खाता भी आरोपी ही ऑपरेट करते थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *