फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1,08,10,000 रुपये की ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को मोहाली से गिरफ्तार किया है।सेक्टर 21 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक मेसेज आया, मेसेज भेजने वाले ने स्वयं को SBI SECURITIES का कर्मचारी बताया। जिसके बाद उन्होंने व्हॉट्सएप पर एक https://www.sbiadvancedbrokeracci.com लिंक भेजा।
जिस पर क्लिक करने के बाद उसका SBI SECURITIES एडवांस ब्रोकर अकाउंट खोला गया। फिर उसे J5-SBI Securities Group में व्हॉट्सएप से जोडा गया। जिसके बाद शेयर मार्केट में निवेश करने के लिये उसने अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में कुल 1,08,10,000 रुपये भेजे। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में थाना साइबर NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना NIT की टीम ने मोहाली पंजाब निवासी सतनाम सिंह को फिरोजपुर से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सतनाम ने बलराम (खाताधारक) का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था, जिसके खाता में ठगी के 5 लाख रूपये आये थे। आरोपी 12 वीं पास है एक क्लिनिक में मरीजों की देखभाल का काम करता
