WhatsApp Image 2025-12-30 at 6.39.46 PM


फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : धर्मा ढाबा से सेक्टर 12 डीसी कार्यालय की ओर जाने वाली प्रमुख सड़क पर कारों में बैठकर स्टंट करना युवाओं को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद सेंट्रल थाना पुलिस हरकत में आयी और तीन कार चालकों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उक्त वाहनों की तलाश की जा रही है। । इन कारों में चार दिन पहले लड़के लड़कियां खिड़कियों से बाहर निकलकर और स्टंट कर रहे थे और कार चलाने वाले खतरनाक तरीके से ड्राइव कर रहे थे। जिससे कई वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि पुलिस अब उक्त वाहनों को जब्त भी कर सकती है।


सेंट्रल थाना प्रभारी का कहना है कि कई सोशल मीडिया एवं अन्य चैनलों के जरिए एक वीडियो वायरल हाे रहा है। जिसमें कुछ नौजवान युवकों द्वारा चलती कारों में खतरनाक रूप से अपनी व दूसरे वाहन चालकों की जान जोखिम में डालकर कारों से स्टंटबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। जांच करने पर पता चला कि ये वीडियो 27 दिसंबर समय करीब 04.30 बजे का है। वीडियो में स्टंटबाजी करती तीन गाड़ियां नजर आ रही है। इनमें एक दिल्ली और दो हरियाणा नंबर की गाड़ियां हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि स्टंटबाजी करने वाले लोग धर्मा ढाबा सेक्टर 12 से सेक्टर 12 कोर्ट रोड की तरफ चलती कारों में अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी कर रहे थे। तीनों कार चालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *