WhatsApp Image 2025-12-19 at 6.28.54 PM


फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : चलती गाड़ी में महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई। दस लोगों के बीच में भी पीडिता ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नीमका जेल में आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। इस दौरान दोनों आरोपियों से मिलती जुलती कद काठी के 10 अन्य कैदियों को भी खड़ा किया गया था। मजिस्ट्रेट ने पीड़िता से उनके बीच से आरोपियों को पहचानने के लिए कहा। पीड़िता ने दोनों आरोपियों पहचानते हुए कहा कि इन्हीं दोनों ने मेरे साथ दरिंदगी की थी। यही थे दोनों इनका चेहरा मैं नहीं भूल सकती। इस दौरान पुलिस जांच अधिकारी और नीमका जेल के अधीक्षक भी मौजूद रहे। शिनाख्त परेड में पीड़िता द्वारा आरोपियों को पहचानने से केस को मजबूती मिलेगी। अदालत में आरोपियों का दोष सिद्ध करने में यह अहम तथ्य साबित होगा। मामले की आगामी जांच के लिए अब पुलिस जल्द ही आरोपियों को प्रोड्क्शन वारंट पर रिमांड पर ले सकती है। रिमांड़ के दौरान आरोपियों को मौके पर ले जाकर केस के आगे की जांच की जाएगी।

बता दें 30 दिसंबर 2025 को कल्याणपुरी इलाके निवासी महिला ने कोतवाली थाना पुलिस को की शिकायत में बताया पति से झगड़े के कारण उसकी बहन मायके में रहती है। सोमवार शाम को उसकी बहन की घर में मां से कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के बाद वह अपने दोस्त के यहां सेक्टर-23 चली गई। दोस्त के घर से निकलने में महिला को देर हो गई। महिला रात में ऑटो लेकर एनआइटी दो चौक तक पहुंची। वहां से पैदल मेट्रो चौक तक आ गई। वह मेट्रो मोड़ पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ी थी तभी वैन में सवार दो युवक महिला के पास आए। उन्होंने महिला से कहा कि वह उसको कल्याणपुरी चौक तक छोड़ देंगे। युवकों के कहने पर महिला वैन में बैठ गई। युवक वैन को कल्याणपुरी चौक ले जाने के बजाय गुरुग्राम रोड पर ले गए। इसके बाद दोनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे कई घंटे तक गाड़ी में घुमाते रहे। अलसुबह करीब तीन बजे एसजीएम नगर स्थित मुल्ला होटल के पास फेंककर चले गए। पीड़िता ने अपनी बहन को फोन किया और पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *