WhatsApp Image 2026-01-08 at 6.56.35 PM

फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड कर 2 कॉलर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भगत सिंह कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 27 नवंबर 2025 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने की बात कहकर शिकायतकर्ता के पास एक लिंक भेजा जिसमें शिकायतकर्ता ने अपनी क्रेडिट कार्ड डिटेल्स भर दी, जिसके बाद शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से 18000 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना बल्लभगढ़ में केस दर्ज किया गया। साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम ने नई दिल्ली निवासी आकाश (25), तरंग (31), सूरज (20) व सिद्धांत (23) को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आकाश फर्जी कॉलसेंटर का मालिक था। जो सेक्टर 19 द्वारका दिल्ली में फ्लैट किराये पर लेकर इसे चला रहा था। आरोपी तरंग फर्जी सिम व डॉटा उपलब्ध करवाता था, सूरज व सिद्धांत कॉलर का काम करते थे। तरंग व आकाश 12 वीं, सूरज 11 वीं व सिद्धांत बी.कॉम पास है। आकाश, तरंग व सिद्धांत को 5 दिन के रिमांड पर लिया गया और सूरज को जेल भेजा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *