फरीदाबाद, ( न्यूज अड्डा ) : एनआइटी एक स्थित हनुमान सिद्धपीठ मंदिर में चोर रात के समय हनुमान जी की मूर्ति से चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए। मुकुट का वजन करीब चार किलो था, जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि रात में पूजा के बाद मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए कर दिए थे। सुबह जब पुजारी ने मंदिर खोला तो हनुमान जी की मूर्ति से चांदी का मुकुट गायब मिला।
आशंका है कि चोर दीवार कूदकर मंदिर में घुसा होगा और मुकुट चोरी कर ले गया। पुजारी ने इसके बाद मंदिर समिति को सूचना दी। मंदिर समिति के प्रधान राजेश भाटिया ने मंदिर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उसमें रात के समय एक युवक मंदिर के अंदर आकर मुकुट लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज साफ नहीं है। इसलिए चोर का चेहरा साफ नहीं दिख रहा। मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और केस दर्ज कर लिया है।
