3 (2)

पुछताछ में चोरी की वारदात का खुलासा

फरीदाबाद, 31 जुलाई ( न्यूज अड्डा ) – क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए राज नाम के व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कोड़ी कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है। जिसको गांव कांवरा के पास से काबू किया गया है। आरोपी से घर में घुसकर सोने के आभूषण चोरी करने के एक मामले का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि राज के पास अवैध हथियार है और गांव कांवरा फरीदाबाद के पास मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने रेड कर आरोपी राज को मौका से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर थाना भुपानी फरीदाबाद में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

पूछताछ में सामने आया कि वह देसी कट्टा को अली गांव, दिल्ली से 4000 रुपये में खरीद कर लाया था।

आरोपी से पूछताछ में यह भी पता चला है कि 25 जुलाई के रात उसने व उसके साथी ने मिलकर थाना सूकजकुण्ड के अंर्तगत सेक्टर 21C स्थित एक घर में सोने के आभूषण चोरी करने की वारदात को भी अंजाम दिय़ा था।

उस पर पूर्व में भी एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। चोरी के मामले में प्रोडक्शन पर लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *