WhatsApp Image 2025-12-19 at 6.28.54 PM


पीड़िता की मां का आरोप नशा देकर करते रही दरिंदगी


फरीदाबाद, 14 अगस्त ( न्यूज अड्डा/ पूजा भारद्वाज ) : हरियाणा के फरीदाबाद में बेटी बचाओ बेटी पढाओ के नारे को धता बताते हुए एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां धौज थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की मां की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ 50 से ज्यादा लोगों ने यौन शोषण किया है। किशोरी को पहले शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया, रेप किया और बाद में उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई महीनों तक उसका शोषण किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो साल पहले नूंह में उनकी बेटी की पहचान एक युवक से हुई थी। आरोपी युवक तारीफ ने पहले उसको मिलने के लिए मजबूर किया। एक जुलाई को आरोपी ने कहा कि वह उसके साथ नहीं चली तो वह बिजली का तार पकड़कर जान दे देगा। आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली गई। इसके बाद वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी और उसके साथी लगातार उसका शोषण करते रहे।

आरोप है कि बेटी को 8-9 दिनों तक अलग-अलग वाहनों में घुमाया गया। इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती की गई। विरोध करने पर उसे बताया गया कि इसके लिए पैसे दिए जा चुके हैं। बाद में किशोरी को सोहना, नूंह और किशनगढ़ क्षेत्र के कुछ होटलों में भी ले जाया गया। वहां आरोपी लोगों से पैसे लेकर बेटी को उनके हवाले करता था। मां का दावा है कि इस दौरान 50 से अधिक लोगों ने बेटी के साथ गलत काम किया। पीड़िता की मां का ये भी आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को नशीली गोलियां देता था, ताकि वह विरोध न कर सके। तबीयत खराब होने या पेट में दर्द होने पर उसे केवल दवाएं दिलाकर मामला दबाने का प्रयास किया जाता था।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *