6


जाम में फंसे रहे वाहन चालक, बुधवार शिवालयों में जल चढाएंगे श्रद्धालू


फरीदाबाद, 10 अगस्त ( न्यूज अड्डा ) : सावन के दूसरे सोमवार को शहर पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह से ही प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर शाम तक जारी रहीं। मंदिरों में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं शिवरात्रि पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालूओं की भीड़ सड़क पर अधिक रही, इससे शहर के अधिकांश प्रमुख चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सोमवार को एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सेक्टर-15, सेक्टर-16 और अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई थी। कई मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। महिलाओं और युवाओं ने भी बड़ी संख्या में पूजा में भाग लिया। मंदिर समितियों की ओर से प्रसाद वितरण और भक्तों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई।


About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *