2 (4)

फरीदाबाद, 08 अगस्त ( न्यूज अड्डा ) : अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्र्वाई करते हुए अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 देसी कट्टे बरामद किये हैं।

अपराध शाखा AVTS भुपानी की टीम ने बदरपुर दिल्ली निवासी कुमारपाल (29) को खेडीपुल से, इस्माईलपुर निनासी बृजेश(34) को गांव नचोली से, वहीं अपराध शाखा DLF की टीम ने पल्ला निवासी यश(19) को नया पल्ला पुल से अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने रामचंद्र(37) वासी अलीगढ उत्तर प्रदेश को अवैध देसी कट्टा सहित सेक्टर-22 फरीदाबाद से वहीं सरजीत(21) वासी डबुआ फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित NIT-3 से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थाना में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है

सभी आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *