फरीदाबाद, 1 अक्टूबर ( न्यूज अड्डा ) – व्यक्ति से फोन छीनकर फरार होने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गांव सुनपेड निवासी अजीत के रुप में हुई है।
सेक्टर-58 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि 29 सितंबर की रात को वह अपनी पकोडो की दुकान को बंद कर घर के लिए जाने लगा तो तीन लड़के अपाचे मोटरसाइकिल पर आये और उसका फोन छीनकर वहां से फरार हो गये। जिस संबंध में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे तथा शिकायतकर्ता से फोन छीनकर फरार हो गये। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
