4

फरीदाबाद, 23 सितंबर ( न्यूज अड्डा ) फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल हरियाणा सत्यवीर धनखड ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनीपत जिले के गांव गुमड की बेटी और भारतीय एथलेटिक्स की स्टार धाविका किरण पहल एक बार फिर देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार है। वर्तमान में वह जापान में लगे भारतीय एथलेटिक्स कैंप में अभ्यासरत हैं, 25 सितंबर 2026 को 400 मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगी।

किरण पहल का जन्म 05 अगस्त 2000 को हुआ। उनके पिता का नाम ओम प्रकाश और माता का नाम माया देवी है। अपनी 10वीं और 12वीं की शिक्षा ओपन स्कूल से पूरी की है। अपने कोच आशीष चिकारा के मार्गदर्शन में निरंतर मेहनत कर रही हैं।

किरण पहल की उपलब्धियांँ

  • 2019 में मिक्स्ड रिले में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
  • 2022 में कजाकिस्तान में हुई कॉन्टिनेंटल टूर में 400 मीटर में स्वर्ण पदक और मिक्स्ड रिले में भी स्वर्ण पदक जीता।
  • 2022 नेशनल गेम्स में 4×400 मीटर रिले में रजत और मिक्स्ड रिले में स्वर्ण पदक।
  • 2022 इंटरस्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
  • 2024 इंटरस्टेट चैंपियनशिप में 400 मीटर में 50.92 सेकंड के मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक।
  • ओलंपिक में 400 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • 2026 सीरीज में 9 मई, 13 जून और 16 जून को हुई 400 मीटर स्पर्धाओं में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीते।
  • 2026 इंटरस्टेट में रजत पदक जीतकर एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

किरण पहल का गांव गुमड से निकलकर ओलंपिक पहुँचने का सफर आज हरियाणा राज्य एवं जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरकर आई हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *