3


पेट में दर्द की शिकायत लेकर आया था पीडित जांच ने डॉक्टरों को चौंकाया


फरीदाबाद, 14 अगस्त ( न्यूज अड़्डा/ पूजा भारद्वाज ) : किसी व्यक्ति के पेट में एक पथरी भी हो जाए तो उसका जीना दुश्वार हो जाता है। फरीदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के पेट से 4 हजार से भी ज्यादा पथरी के टुकडे निकाले हैं। इनमें से कुछ सा साइज तो इतना बड़ा है कि उन्हें देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। मात्र 45 मिनट के भीतर डॉक्टरों ने व्यक्ति के शरीर से सभी टुकडे बाहर निकाल दिए।


ये करिश्मा फरीदाबाद के डॉक्टरों ने कर दिखाया है। एडवांस मिनीमॅली इन्वेसिव तकनीक की मदद से की गई सर्जरी के दौरान निकाले गए गॉलस्टोन्स शहर में अब तक इतनी अधिक संख्या में निकाले गए स्टोन्स के गिने-चुने मामलों में से हैं। मरीज के मोटापे और अन्य रोगों के चलते उन्हें हाइ-रिस्क क्लीनिकल प्रोफाइल में रखा गया था। साथ ही वह ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया, टाइप 2 डायबिटीज़ मेलाइटस, हाइपरटेंशन तथा एक्यूट किडनी इंजरी समेत अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे।
डॉ पाठक ने बताया मरीज को जब अस्पताल लाया गया था तो वह पेट में भयंकर दर्द से पीड़ित थे जो पिछले एक सप्ताह के दौरान और भी गंभीर हो चुका था।

डायग्नॉस्टिक जांच से उनके गॉलब्लैडर में गंभीर सूजन पाई गई और उसमें हजारों माइक्रोस्कोपिक गॉलस्टोन्स तथा गाढ़ा बाइलरी स्लज भी था। गॉलब्लैडर में 4,000 से अधिक स्टोन्स की भारी मात्रा के चलते तत्काल सर्जरी करना बेहद जरूरी था क्योंकि मरीज गंभीर इंफेक्शन, गॉल्ब्लैडर के फटने, बाइल डक्ट में अवरोध तथा अन्य कई जीवन घाती जटिलताओं के भी शिकार बन सकते थे। सर्जिकल दृष्टिकोण से देखें तो, 4,000 से अधिक गॉलस्टोन्स निकालने के लिए काफी सटीकता की जरूरत होती है ताकि इनकी वजह से गॉलब्लैडर के फटने की आशंका न रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *