सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल नेजानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा निदेशालय पंचकूला के द्वारा दिनांक 16 सितंबर से 18 सितंबर तक 3 दिवसीय हरियाणा राज्य स्कूल एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन करण स्टेडियम करनाल में किया गया और इस राज्य प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के सभी जिलों के विभिन्न आयु वर्ग के एथलीट खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने अपने ज़िलों के लिए पदक जीतने का कार्य किया।इस प्रतियोगिता में हरियाणा के तीन होनहार एथलीटों ने पदक जीतकर अपने जिलों का नाम रोशन किया।

हरमन दीप यमुनानगर नगर ने स्वर्ण पदक जीता

यमुनानगर के होनहार एथलीट हरमन दीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

युवराज समध्यान पानीपत ने रजत पदक जीता

पानीपत के युवराज ने बेहतरीन एथलेटिक्स का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

अनिरुद्ध पलवल ने कांस्य पदक जीता

पलवल के अनिरुद्ध ने कड़ी मेहनत और जज्बे के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच और अभिभावकों को कृष्ण कुमार इस्टेट मैनेजर एच एस आई आई डी सी पानीपत, सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल और मलखान सिंह थ्रो कोच यमुनानगर ने बधाई दी और कहा कि ये पदक आगामी नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हरियाणा की मजबूत दावेदारी को दर्शाते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *