फरीदाबाद, 2 अक्टूबर ( न्यूज अड्डा ) : क्राइम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 5.100 किलोग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान निवासी इम्फाल मणिपुर हाल घिटोरनी दिल्ली गॉफ्लुंग के रुप में हुई है।
01 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गॉफ्लुंग को सेक्टर-29 के पास से 5.100 किलोग्राम गांजा सहित काबू किया। जिस पर आरोपी के खिलाफ ओल्ड फरीदाबाद थाना में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी को उसका दोस्त 5.100 किलोग्राम गांजा, 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से उसे दिल्ली में देकर गया था। जिसे वह बेचने के लिए दिल्ली से फरीदाबाद आया था। आरोपी पहले फरीदाबाद में वेटर का काम कर चुका है। जिसको अब माननीय न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
