पे-आउट सर्विस के नाम पर 8.50 लाख की ठगी

फरीदाबाद, 31 जुलाई ( न्युज अड्डा ) – पे-आउट सर्विस देने के नाम पर व्यक्ति से 8,50,000 रुपये की ठगी मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने दो आरोपियों को औरंगाबाद बिहार से गिरफ्तार किया। आरोपियों कि पहचान गौरव(36) व अभिषेक(32) निवासी जिला औरंगाबाद बिहार के रुप में हुई, आरोपियों को मानीनय न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जांच में सामने आया कि घटनाक्रम का मुख्य सूत्रधार आरोपी गौरव है। जिसने शिकायतकर्ताक को पे-आउट सर्विस प्रोवाइड करने के लिए फोन किया था। आरोपी अभिषेक खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 8,50,000 रुपये आये थे। अभिषेक और गौरव दोनों दोस्त हैं। अभिषेक ने गौरव को अपना खाता दिया जिसको गौरव ही ऑपरेट किया करता था।

गौरव एम.बी.ए पास है, वह पहले गुरुग्राम की ही एक कंपनी में पे-आउट सर्विस प्रोवाइडर का काम करता था, वही अभिषेक I.T.I पास है।

सेक्टर-62 फरीदाबाद निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कोल्ड ड्रिंक का होलसेल का काम है। उसकी सेक्टर-64 में एक फर्म है, उसने अक्टूबर 2025 में इस्टाग्राम पर पे- आउट सर्विस लेने की एक एड देखी थी। इंस्टाग्राम पर सम्पर्क करने के बाद कथित व्यक्ति ने अपना नाम गौरव कुमार बताया फिर उनकी व्हॉसएप पर बात होने लगी, जिसके बाद कथित गौरव ने पे-आउट सर्विस प्रोवाइड करवाने के नाम पर शिकायतकर्ता से अलग-अलग ट्रांजेक्सनस में कुल 8,50,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच में शिकायतकर्ता ने पैसे ट्रांसफर किए थे परंतु ना तो सर्विस मिली और ना ही कोई पैसा वापस मिला। जिसकी शिकायत पर थाना बल्लभगढ में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *