1 (3)

डिलीवरी बॉय निकले आरोपी, तीसरे की तलाश जारी

फरीदाबाद, 5 अगस्त (न्यूज अड्डा ) अपराध शाखा सेंट्रल ने प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करते हैं और उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर देर रात सुनसान स्थान पर अपनी गाड़ी में अकेले बैठे प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाया था। पुलिस तीसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

भारत कॉलोनी निवासी अमरेश पाठक ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 26/27 जुलाई की रात वह अपनी सफेद स्विफ्ट कार नम्बर DL7CS0299 से जा रहा था। रास्ते में खड्डा कॉलोनी के पास वह पेशाब करने के लिए कार से नीचे उतरे। इसी दौरान तीन युवकों ने मौका पाकर उसको जबरन कार की पिछली सीट पर बैठा लिया और आरोपयों ने शिकायतकर्ता से 4,600 रुपये नकद, एक सैमसंग मोबाइल फोन, एक आईफोन-14, दो डेबिट कार्ड तथा हाथ की घड़ी लूट ली। वारदात के बाद शिकायतकर्ता को उसकी कार सहित थाना भूपानी क्षेत्र के गांव टिकावली के पास छोड़कर फरार हो गए। जाते समय वे कार की चाबी भी अपने साथ ले गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेंट्रल ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की। अरोपियों कि पहचान निवासी गांव चोन्डेरा जिला बुलंदशहर, हाल निवासी बसेलवा कॉलोनी हेमंत उर्फ अन्नू (24) तथा राजा (18) के रूप में हुई हैं। अरोपियों को गिरफ्तार कर जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी ने साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और दोनों डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है तथा फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *