3 (1)

पुलिस ने 16 साल के नाबालिग को किया काबू, जांच शुरू


फरीदाबाद, 08 अगस्त (न्यूज अड्डा ) :
बच्चे इस उम्र में सिगरेट नहीं पीते.. मत पीओ…. ये नसीहत एक 16 साल के नाबालिग को हजम नहीं हुई। उसने नसीहत देने वाले को धर लिया और गर्दन में चाकू घोंप डाला। घटना पल्ला थाना इलाके के ओम एंक्लेव में शुक्रवार देर रात की है। यहां रहने वाला किशोरी नाम का युवक अपने दोस्त अनिल के साथ घर से पास खड़ा था। इसी दौरान एक 16 साल का नाबालिग किशोर वहां पहुंचा और सिगरेट जलाने के लिए अनिल से माचिस मांगी। किशोरी ने उसे टोकते हुए कहा कि बच्चे, सिगरेट मत पी। इस उम्र में सिगरेट पीना अच्छी बात नहीं है।

इस बात पर आरोपी किशोर भड़क गया और दोनों के बीच बहस होने लगी। कुछ देर बाद वह आरोपी किशोर वहां से चला गया।अनिल के अनुसार कुछ देर बाद किशोर वहां दोबारा आ धमका। उसने जेब से चाकू निकाला और किशोरी की गर्दन में घोंप दिया। इसके बाद पेट व अन्य भागों में भी चाकू से लगातार वार करता रहा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके कपड़े खून से सन गए। अनिल ने अपने दोस्तों को सूचना दी और घायल किशोरी को पल्ला स्थित अस्पताल पहुंचाया।

हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक एक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने कहा कि उनके भाई ने कोई गलती नहीं की थी। उसने केवल सिगरेट पीने से रोका था और इसी बात पर उसकी जान ले ली गई।

पुलिस प्रवक्ता का कहना है चाकू से हमला करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी की उम्र 16 साल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *