3(3)


मौत होने तक लगातार करता कहा वार, दो घंटे के भीतर किया काबू


फरीदाबाद, 04 अगस्त ( न्यूज अड्डा ) :
सिकरोना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह एक युवक ने महिला टीचर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था। मात्र 30 सेकंड में आरोपी ने टीचर के गले, छाती, पेट, चेहरे आदि पर चाकू से ताबड़तोड़ करीब 27 बार हमला किया। आरोपी की हरकत को देख जब स्कूल संचालक उसे बचाने बीच में आए तो आरोपी उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने वारदात के दो घंटे के भीतर ही आरोपी को काबू कर लिया। पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मृतका की पहचान गांव फिरोजपुर कलां निवासी संध्या के रूप में हुई है। वह मूलरूप से डबुआ कालोनी की रहने वाली थी। कुछ साल पहले उसका विवाह फिरोजपुर कलां निवासी विकास के साथ हुआ था। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। पिछले करीब एक साल से वह सिकरोना के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल के मुख्य गेट पर पहुंचा।

गेट पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी के अनुसार, युवक ने खुद को शिक्षिका का पति बताकर संध्या से मिलने की बात कही। स्टाफ ने जब संध्या को सूचना दी, तो वह मुख्य द्वार के पास उससे मिलने पहुंचीं। संध्या के पहुंचते ही नकाबपोश युवक ने उन्हें बाहर खींच लिया और जेब से चाकू निकालकर अचानक उनपर हमला कर दिया। आरोपी की पहचान गांव कोट निवासी 21 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *