2

फरीदाबाद, 2 अक्टूबर ( न्यूज अड्डा ): अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने थाना सेक्टर-08 क्षेत्र में हुई वाहन चोरी के मामले निवासी बल्लभगढ आदर्श नगर अरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सेक्टर-75 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 सितंबर को सेक्टर-03 की सब्जी मण्डी से सब्जी लेने गया था जब उसने वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नही थी। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-08 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।

अपराध शाखा की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अरोपी सोनू को चोरी की मोटरसाइकिल सहित बाईपास रोड सेक्टर-08 एरिया से गिरफ्तार किया है। अरोपी पर पहले से एक और चोरी का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *