2

कार से कुचलने का प्रयास, 3 लोग घायल

फरीदाबाद, 29 जुलाई (न्यूज अड्डा ) : सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मच्छगर में मारपीट के बाद कार से युवक को टक्कर मारकर कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव मच्छगर निवासी मनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब 5:40 बजे सैर कर घर लौट रहा था। हनुमान मंदिर के पास उसने देखा कि चार युवक उसके ताऊ के बेटे योगपाल, मनीष और कर्मवीर के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर चारों युवक आइ-10 कार में बैठकर वहां से चले गए। इसके बाद पुलिस को डायल-112 पर सूचना दी गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ देर बाद वही आइ-10 कार गलत दिशा से तेज रफ्तार में आई। आरोप है कि कार चला रहे मयंक उर्फ मंकू ने जानबूझकर उसे टक्कर मार दी, जिससे वह कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इसी दौरान कार ने दयालपुर निवासी सूरज हुड्डा की मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी और उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। आरोपित मौके पर कार छोड़कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने मयंक उर्फ मंकू, प्रशांत तथा दो अन्य अज्ञात युवकों पर हमला, जान से मारने की धमकी और वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *